Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाढ़ चौकी की बदहाल हालत पर डीएम ने जताई नाराजगी




अखिलेश्वर तिवारी 

राप्ती के सिसई घाट पर पहुंचकर लिया जल स्तर का जायजा

बलरामपुर ।। जनपद में पिछले 3 दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण पहाड़ी नालों में एक बार फिर उफान आने लगा है । वहीं राप्ती नदी का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है , हालांकि राप्ती नदी का जलस्तर अभी भी चेतावनी बिंदु के नीचे ही है ।







 जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला व उप जिलाधिकारी सदर अरुण कुमार गौड़ के साथ राप्ती नदी के सिसई घाट पर पहुंचकर वहां पर मौजूद केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों से जल स्तर का जायजा लिया साथ ही आसपास के क्षेत्रों में हो रहे कटान को भी मौके पर जाकर देखा । जिलाधिकारी ने सिसई में बनी बाढ़ राहत चौकी का भी निरीक्षण किया जिसकी हालत दयनीय देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उसमें तुरंत सुधार किए जाने का निर्देश दिया । 









जिलाधिकारी को बताया गया कि  इस बाढ़ चौकी पर कोई नहीं आता है परंतु उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट आदेश दिए कि कोई आता है या नहीं आता है जो सरकारी संपत्ति है उसकी रखरखाव जरूरी है और बाढ़ राहत कोई भी चौकी बदहाल स्थिति में नहीं होनी चाहिए । यहां यह बताना आवश्यक है  कि इस वर्ष बरसात शुरू होने के साथ ही बाढ़ से बचाव के लिए व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई थी । जिला प्रशासन ने एतिहात के तौर पर एनडीआरएफ की टीम को भी जिला मुख्यालय पर बुला लिया है और एनडीआरएफ की टीम अभियान चलाकर लोगों को जागरुक कर रही है । इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के समस्त ग्राम पंचायतों को अपने ग्राम निधि खाते थे कम से कम एक एक नाव खरीदने का भी निर्देश पहले ही दिया जा चुका था जिसके आधार पर अधिकांश ग्राम पंचायतें नाव की खरीदारी भी कर चुकी हैं । 








जिला प्रशासन के पास  दो मोटर चालित स्टीमर  पहले से मौजूद हैं  जिनकी हालत काफी खराब थी  जिसे बनवाने का आदेश दिया जिलाधिकारी द्वारा पहले ही दिया जा चुका था । उस संदर्भ में पूछे जाने पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि दोनों स्टीमर को रिपेयरिंग हेतु भेज दिया गया है जो शीघ्र ही उपलब्ध भी हो जाएगा । जिला प्रशासन बाढ़ के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे