अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला प्रशासन तथा नगर पालिका प्रशासन की संवेदनहीनता एक बार फिर जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय पर देखने को मिली है । सदर तहसील के बगल एन एच 730 बौद्ध परिपथ पर गुरुवार की रात से ही एक गाय मरी पड़ी है जिसे सूचना के बाद भी नहीं हटाया गया । दरअसल गुरुवार की रात किसी वाहन की ठोकर से बौद्ध परिपथ के बीचो-बीच एक गाय घायल होकर गिर गई थी जिसकी मौत भी हो चुकी है । प्रत्यक्षदर्शियों ने इस बारे में बताया किसी मार्ग से तमाम जिला स्तरीय तथा तहसील स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग गुजर रहे हैं परंतु कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है । इसकी सूचना एसडीएम सदर अरुण कुमार गौड़ को देने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी नंबर स्विच ऑफ बता रहा था जिसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश सिंह को सूचना दी गई । सीओ सिटी ओ पी सिंह ने बताया कि नगरपालिका पालिका को तुरंत मृत गाय को हटाने के लिए सूचित कर दिया गया है । इसके बावजूद भी घंटो बीत जाने के बाद ना तो नगर पालिका की गाड़ी पहुंची और ना ही गाय को बीच से हटाया गया । इससे साफ जाहिर होता है की नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुका है । नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान नली के अति करीबी सफीक अहमद से भी इस बाबत बात की गई और उन्होंने फोन पर नगर पालिका कर्मियों को गाय हटाने की बात भी कही परंतु उसका भी कोई असर दिखाई नहीं दिया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ