Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । पुलिस अधीक्षक बस्ती दिलीप कुमार द्वारा पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया गया व सलामी ली गई तथा हो रही हल्की बारिश में परेड में सम्म्लित अधिकारी/कर्मचारीगणो को चुस्त दुरुस्त रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा स्वय आगे आगे लीड करते हुए परेड को कम्पनी बाग चौराहा तक मार्च कराया गया । परेड के उपरान्त बैरक भोजनालय, स्नानागार का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परेड में सम्मिलित डायल 100 नंबर की गाड़ियों के पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल व डाग स्क्वायड का भी निरीक्षण किया गया तत्पश्चात पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, GD कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर रूम, परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया तथा जो भी कमी पाई गई उसके संबंध में तत्काल संबंधित को आदेशित किया गया। परेड में उपस्थित पुलिस कर्मियों को शस्त्रों का शस्त्राभ्यास व शस्त्रो के कलपुर्जो के खोलने, जोड़ने व रख रखाव का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रुधौली शिव प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजाराम यादव, डायल यूपी 100 प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे