अमरजीत सिंह
फैजाबाद:ज्यों ज्यों ओडीएफ होने का समय समीप आता जा रहा है वैसे ही गॉवों में शौचालय बनाने की मुहिम भी जोरो पर है कमीशन खोरी और जल्दबाजी के चक्कर में शौचालय बनने के तीसरे ही दिन दीवाले दरार लेना शुरु कर दी है जो कभी भी गिर सकती है और बड़ा हादसा भी हो सकता है
बता दे कि खुले में शौच मुफ्त कराने को लेकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने रहे शौचालय को पूर्ण कराने व शौचमुफ्त / ओड़ीएफ के लिए दो अक्टूबर नियत है जिसे लेकर पूरे जिले की ग्राम सभाओं में शौचालय बनाने की मुहिम जोरो पर है ताजा मामला मवई ब्लाक के रसीद पट्टी मे देखने को मिला जहा पर वर्ष 2018_19 मे बने शौचालय निर्माण के बाद ही गिरने की कगार पर है ग्रामीणों की माने यहा पर ग्राम प्रधानपति सकील अहमद द्वारा खुद शौचालय बनवाने का जिम्मा ले रखा है गॉव मे बने कई शौचालय गिरने के कगार पर है जिसकी शिकायत गॉव के कुछ लोगो ने पंचायत सचिव बिहारी लाल से की और खुद शौचालय बनवाने की लिए शासन से मिलने वाली सहायता राशि की मॉग भी की लेकिन ठेकेदारी व कमीशन के चक्कर में पंचायत सचिव ने किसी को चेक देना वाजिब नही समझा इस बाबत मे पंचायत सचिव बिहारी लाल ने अपने उपर लगाये गये आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बरसात ज्यादा होने से कुछ दीवालों मे दरार आ गयी है जिसे पुनः बनवा दिया जायेगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ