नागपुर ! टॉपर्स फाउंडेशन की एक बैठक आयोजित की गई बैठक में गरीब असहाय तथा होनहार बच्चों को मुफ्त कोचिंग शिक्षा मुहैया कराए जाने पर विस्तृत चर्चा के साथ संगठन का गठन सभी राज्यों में करने का निर्णय लिया गया जिसकी जिम्मेदारी टॉपर्स फाउंडेशन महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू पांडे ने लेते हुए कहा कि शीघ्र से शीघ्र भारत के सभी राज्यों में संगठन का विस्तार कर गरीब असहाय होनहार बच्चों की मदद पढ़ाई के क्षेत्र में कराई जाएगी उन्होंने इस दौरान फाउंडेशन के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहाकि संगठन का मुख्य उद्देश शिक्षा रोजगार और स्वास्थ्य जिसको लेकर अनवरत संघर्ष किया जा रहा है और इस मुहिम को पूरे देश में चलाने के लिए देश के सभी राज्यों में अतिशीघ्र कार्यकारिणी का गठन कर विस्तार किया जाएगा और जरूरतमंद लोगों को जोड़ा जाएगा ! अंजू पांडे ने कहा कि अधिक जनसंख्या के चलते शिक्षा का स्तर गिरता है, अशिक्षित लोगों को रोजगार के अवसर नहीं मिल पाते तो वे अपराध की दुनिया में चले जाते हैं। अपराध का बढ़ता ग्राफ समाज पर धब्बे के समान है। जहां तक सामाजिकता की बात की जाए तो सभ्य समाज में अपराध, अशिक्षा, सामाजिक कुरीतियां, बेराजगारी आदि सब अधिक जनसंख्या की देन हैं। इस पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। और यह संभवत भी हो सकता है जब हमारा समाज शिक्षित होगा इसलिए फाउंडेशन का प्रथम उद्देश्य लोगों को शिक्षित बनाकर उनके स्वास्थ्य के प्रति सतर्क करते हुए रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ा जाना नितांत आवश्यक है ! बैठक में प्रमुख रुप से संस्थापक संदीप आर शर्मा राष्ट्रीय सचिव मुकेश दुबे राष्ट्रीय प्रभारी प्रसन्न कुमार मोहिनी मिश्रा राजकुमारी कोपरे सपना श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र उपाध्याय योग नागपुर शहर अध्यक्ष दिलीप गौर सहित तमाम भाई बहने मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ