अमरजीत सिंह
फैजाबाद:बरसात के मौसम मे जल निकासी को लेकर जहा सरकार जिले के आला हाकिम को निगरानी करने की चेतावनी दे रखा है वही गॉवों में ग्राम प्रधान के आतंक से आजिज आकर एक युवक लगातार शिकायत करता चला आ रहा है लेकिन कही से न्याय मिलने की उम्मीद न दिखते युवक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे शिकायत कर नाली निर्माण कराने की मॉग की
रुदौली तहसील क्षेत्र के सीवन गॉव निवासी मो.अजीम पुत्र मो.सईद ने ऑनलाईन शिकायत से लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की आरोप है कि घर के सामने लगे खण्ड़जा व जल निकासी के लिए बनी नाली को ग्राम प्रधान मो.अतहर ने दो माह पहले यह कहकर तोड़वा दिया कि नई नाली व खण्ड़जा मरमत कराना है वही ग्राम प्रधान मो.अतहर ने बताया कि पाइप डलवाने के लिए बीड़ीओ ने कहा था लेकिन मोहसिम मना कर रहे है जो शिकायतकर्ता का बिपक्षी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ