Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आधर बनने के नाम पर खुले आम डकैती


मोजीम खान
सिंहपुर -अमेठी -  तहसील तिलोई के इन्हौना ,सेमरौता,राजाफत्तेहपुर  आदि कस्बों में लोकवाणी केन्द्रों पर कई महीनों से आधार बनवाने के नाम पर दलालों के माध्यम से 150 से300 रुपये तक वसूला जाता है।लगभग छः माह पूर्व से सहज सेवा केन्द्रों पर आधार बनने पर सरकार द्वारा रोक लगा दी गई है।उसका मुख्य कारण भ्रष्टाचार ही था।वही सरकार आधार बनवाने का काम बैंको के द्वारा करवाना चाहती हैं।जिससे निश्चित ही भ्रष्टाचार में कमी आयेगी।वही अब भी कुछ इन्हौना, सेमरौता, अहोरवा भावनी ,आदि स्थानों पर चल रहे जन सेवा केन्द्रों पर खुलेआम आधार बनाने के नाम जरूरतमन्दों को लूटा जा रहा है।इन्हौना निवासी रमेश चंद्र वर्मा ,मु० अनीस सहित ग्रामीणों ने बताया इस बात की मौखिक तथा लिखित शिकायत जिम्मेदार अधिकारीयों से की गई परन्तु लोकवाणी केन्द्रों पर कोई कार्यवाही न होना इस बात का प्रमाण है कि सम्बंधित अधिकारी कर्मचारीयों की मिलीभगत के चलते भ्रष्टाचार को बढ़वा मिल रहा है।रमेश चंद्र वर्मा सहित ग्रमीणों ने लोकवाणी केन्द्रों पर आधार बनने के नाम की जा रही खुले आम लूट की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे