अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। कई दिनों से हो रही बरसात के कारण जनपद बलरामपुर के छोटी बड़ी सभी नदियां तथा पहाड़ी नाले उफान पर हैं जिसके कारण पानी का बहाव काफी तेज है और लगातार खतरा बना हुआ है ।
ताजा मामला थाना तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम सूरत सिंह डीह के मजरा लंगडी डीह का है जहां के निवासी युवक रोज अली 35 वर्ष पुत्र मोहम्मद हनीफ सोमवार की शाम शौच के लिए गांव से कुछ ही दूरी पर वह रहे पहाड़ी नाले बूढ़ी राप्ती के पास गया था जहां पर पैर फिसलने से नाले मैं गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया । घटना की सूचना मिलते ही तुलसीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई । थाना अध्यक्ष एस के तिवारी ने बताया की युवक की तलाश के लिए पीएससी के गोताखोरों को लगाया गया है । मंगलवार शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ