Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा के पूर्व मंत्री की गन हाउस पर एफ आई आर दर्ज


अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर ।।  पूर्व सपा सरकार में कद्दावर नेता तथा मुलायम सिंह के करीबी माने जाने वाले जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉक्टर शिव प्रताप यादव के पुत्र के नाम संचालित हो रहे यादव गन हाउस में अनियमितता पाए जाने के कारण एफआईआर दर्ज कराया गया है । 















उप जिला अधिकारी अरुण कुमार गौड़ की तहरीर पर कोतवाली नगर में धारा 465 तथा 468 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है । मुकदमा अलग-अलग दो मामलों को लेकर दर्ज कराया गया है ।

















                   जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि जिला मुख्यालय के पहलवारा स्थित यादव गन हाउस के द्वारा फर्जी तरीके से कारतूस बेचे जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद मुकदमा पंजीकृत कराया गया है । उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर 2017 को थाना हरैया के ग्राम भटपुरवा निवासी राजेश्वर तिवारी द्वारा शिकायत मिली थी कि उनके शस्त्र लाइसेंस संख्या 3 /थाना हरैया पर 315 बोर के 10 अदद कारतूस फर्जी तरीके से विक्रय करके विक्रय पंजिका में दर्ज कर दिया गया है  जबकि उन्होंने कोई कारतूस उस तारीख को नहीं खरीदा है । इस मामले की पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह तथा एसडीएम सदर अरुण कुमार गौड़ के द्वारा जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई । 
















इसी बीच 4 जनवरी 2018 को कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बलुहा निवासी मोहम्मद रफी ने शिकायत की थी कि उनके शस्त्र लाइसेंस संख्या 1173/डीएम थाना कोतवाली नगर के नाम 4 जनवरी तथा 9 जनवरी 2018 को 32 बोर के 10 10 कारतूस यादव गन हाउस द्वारा बिक्री किए गए हैं । जिसे ब्रिकी रजिस्टर पर भी चढ़ाया गया है परंतु उनके द्वारा इस तारीख को कोई भी कारतूस खरीद नहीं की गई है और उनके लाइसेंस बुक पर भी ऐसा कुछ चढ़ाया नहीं गया है । इस मामले की जांच की गई तो शिकायत सही पाया गया । शिकायतों को सही पाए जाने के बाद एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था । 













आदेश के अनुपालन में उप जिला अधिकारी अरुण कुमार गौड़ ने कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया है । इस पूरे मामले पर पूर्व मंत्री शिव प्रताप यादव का कहना है कि उनके गन हाउस द्वारा किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं की गई है । यह सब राजनीतिक दबाव के चलते किया जा रहा है । उनके विरोधी उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं और प्रशासन के लोग भी सत्ता के दबाव में शायद ऐसा करने को मजबूर हैं ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे