Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एससी एसटी एक्ट के विरोध में कई संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन




अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर ।। एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद भारत सरकार द्वारा बिल लाकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को पलटने की जो प्रक्रिया चलाई जा रही है उसका सवर्ण समाज के विभिन्न संगठन जोरदार विरोध कर रहे हैं और चेतावनी भी दी जा रही है कि यदि बिल को वापस न लिया गया तो बड़ा आंदोलन खड़ा हो जाएगा ।














               जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के उस आदेश जिसमें एससी एसटी एक्ट के प्रावधानों में संशोधन किए गए थे उसके विरोध में बिल लाए जाने को लेकर सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न संगठन आंदोलित हो गए हैं ।
बलरामपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आरक्षण मुक्ति मोर्चा, अखिल भारतीय ब्राह्मण ब्राह्मण संघ तथा आर्यवीर चेतना दल के संयुक्त तत्वाधान में धरना प्रदर्शन किया गया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया । 


संगठनों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद केंद्र सरकार द्वारा विल लाकर उसकी दोहरी मानसिकता जाहिर हो गई है इससे हिंदू समाज का विभाजन होगा । 
















भाजपा जो सवर्णों के बदौलत ही सरकार में आई है वह वोट की राजनीति के चक्कर में दलितों को लुभाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के अगेंस्ट बिल लाकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है । यदि केंद्र सरकार आपने इस बिल को वापस नहीं लेती है तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा । कार्यक्रम आयोजक व समिति के प्रदेश महासचिव/प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि सवर्णो को पहले से ही एसीएसटी कानून में अक्सर फसाया जाता है।कानून में हुए इस संसोधन से सवर्णो को और भी प्रताड़ित किया जाएगा ।उन्होने सुप्रीम कोर्ट के याचिका का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को 20 मार्च 2018 के  उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रख कर कोर्ट की गरिमा बनाए रखना चाहिए। अगर हमारी मांगे पूरी नही हुई तो बलरामपुर ही नहीं अपितु पूरे देश के स्वर्ण भीषण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

















 इस दौरान मुख्य रूप से संरक्षक सेतुबंधु त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, जिला महासचिव विश्वनाथ शुक्ल, अरुण कुमार पांडेय प्रधान, शैलेश तिवारी प्रधान,सत्यदेव पाठक प्रधान, विजय प्रताप शुक्ल प्रधान,दिनेश तिवारी प्रधान,महेश मिश्र प्रधान, गौतम तिवारी प्रधान, अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष डॉ तुलशीष दूबे, महामंत्री अम्बरीष शुक्ल, आरछण मुक्त भारत के संजय शुक्ल, प्रवेश दुबे, शुभेन्द्र मिश्र,  अशोक तिवारी, सुधाकर त्रिपाठी संगठन के विधानसभा अध्यक्ष प्रवीर तिवारी, दिव्यांशु पाठक, आजाद तिवारी, राजा शुक्ल,सहस्त्रांशु तिवारी रवि, कमलेश तिवारी, रमेश पाठक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व् कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे