नागपुर ! राज्य में हाल ही में हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के बाद नागपुर में नवागत पुलिस आयुक्त के रूप में डॉक्टर भूषण कुमार उपाध्याय को नियुक्त किया गया उन्होंने यहां पर अपना पदभार संभाला !
श्री उपाध्याय के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत औपचारिक मुलाकात हेतु गत दिवस पहुचे सीबीआई लीगल ऑफिसर वरिष्ठ सदस्य ब्रह्मदेव समाज व महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव समाज श्रीमती अंजू पांडे के संग नवागत पुलिस कमिश्नर पंडित डॉक्टर भूषण कुमार उपाध्याय से मुलाकात कर बुके प्रदान कर उनका स्वागत करते हुए संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा की ! संगठन के उद्देश्य सुनकर उन्होंने ब्रह्मदेव समाज से जुड़कर प्रसंता जाहिर करते हुए ब्राम्हण शिरोमणि ब्रह्मदेव समाज के संस्थापक असिस्टेंट कमिश्नर राकेश कुमार शुक्ला के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और संगठन के हर जरूरत पर सहयोग देने की बात कही !
इस दौरान सीबीआई लीगल अफिसर वरिष्ठ सदस्य ब्रह्मदेव समाज व महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव समाज श्रीमती अंजू पांडे ने ब्रह्मदेव समाज के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ब्रह्मदेव समाज का उद्देश्य ब्राह्मण समाज के कल्याण के साथ साथ सर्व समाज का हित है करना है और गरीब असहायों और अंतिम पायदान तक संगठन की मदद पहुंचे इसके लिए ही हम सभी को एकता के सूत्र में बंध कर काम करना है ।
समाज सेवा के द्वारा सरकार और जनता दोनों की आर्थिक सहायता की जा सकती है । इसी के साथ ब्राह्मण समाज को प्रश्वय देना और पूरे ब्राह्मण समाज को संगठित और समृद्व करना ही ब्रह्मदेव समाज का परम् लक्ष्य है ।
सच्चे हृदय से की गयी समाज सेवा ही इस देश व इस पूरे संसार व समाज का कल्याण कर सकती है ! बता दें कि डॉ.भूषण कुमार उपाध्याय 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने पंढरपुर के एएसपी, उस्मानाबाद के एडीएल एसपी और अकोला, लातूर, चंद्रपुर, जलगांव, नागपुर ग्रामीण, यातायात नागपुर शहर के डीसीपी, डीआईजी जेल नागपुर, नागपुर शहर के अतरिक्त सीपी (अपराध), सीपी सोलापुर, आईजीपी ( एटीटी), डीजीपी कार्यालय, मुंबई, संयुक्त सीपी (यातायात), मुंबई, प्रधान सचिव (गृह), मंत्रालय और एडीजी (जेल) में अपनी सेवा दी है !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ