डॉ ओपी भारती
वजीरगंज,गोंडा।क्षेत्र के बालेश्वरनाथ मन्दिर पर सुरक्षा व्यवस्था में लगी ड्यूटी से कांस्टेबल के नदारद रहने पर उपनिरीक्षक के पूंछताछ करने पर आपस में कहा सुनी हो गई। उपनिरीक्षक ने उसकी रिपोर्ट प्रभारी निरीक्षक सहित उच्चाधिकारियों को भेजी है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार सावन के सोमवार के अवसर पर बालेश्वरनाथ मन्दिर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था देखभाल के लिए कांस्टेबल सुरेश चंद मिश्रा, संतोष कुमार पांडेय को लगाया गया था। सुबह 8:30 बजे जब ड्यूटी चेक की गयी तो दोनों नदारद मिले जिसकी सूचना उन्होंन थाना कार्यालय मुंशी व प्रभारी निरीक्षक को दी। उसके बाद दोनों कांस्टेबल ड्यूटी पर पहुंचे और उपनिरीक्षक पर भड़कते हुऐ कहा तुमको ड्यूटी चेक करने का अधिकार नही है। आरोप है कि रिपोर्ट करने दोनों जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुऐ देख लेने की धमकी दी। उपनिरीक्षक ने उक्त घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार व जिले की अधिकारी को दे दी है।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नही है पता लगाया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ