शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । अलग - अलग थाना क्षेत्र में हुए दो स्थानो पर सडक हादसे में छः लोग काल के गाल में समा गये । सूचना पर पहुची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया ।वही घायलो को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । दुर्घटना की खबर पर परिजनों में कोहराम मचा रहा ।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली बाजार के पास सुबह - सुबह टैम्पू और बाइक में हुई भिडंत में पट्टी के कंजा सराय गांव निवासी अब्दुल करीम (30) व बाइकसवार अरविंद सिंह (32) निवासी उदईशाहपुर आसपुर देवसरा व साथी अरुण कुमार दुबे (30) की मौके पर ही मौत हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
इसी तरह बाघराय इलाके के बेलही की बाग गांव निवासी केदारनाथ (60) गुरुवार सुबह पड़ोसी बद्री प्रसाद (65) के साथ मोपेड से स्थानीय बाजार जा रहा था। बिहार-सकरदहा रोड पर नगरहन का पुरवा गांव के पास सामने से आ रहे बाइकसवार से टक्कर हो गई। हादसे में केदारनाथ, बद्री प्रसाद व बाइकसवार अज्ञात युवक (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि अज्ञात बाइकसवार के साथ बैठी महिला (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ