मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-थाना शिवरतनगंज की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के अंतर्गत पूरे मिंयागंज मजरे पीपरी अहमदाबाद में बीते दिन सोमवार की रात्रि अपने दरवाजे चारपाई ओर सो रहे उमेश कुमार सोनी उम्र 32। वर्ष को गाँव के ही ओमकारनाथ, विपत, मनोज, राकेश,सुरेश कुमार ने अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिये सो रहे युवक पर लाठी डंडे और कुल्हाडी से हमला बोल दिया।
परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक हमलावर अपना काम करके फरार हो चुके थे।घटना की जानकारी परिजन डायल 100 पुलिस को दी। साथ ही इन्हौना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को 108एम्बुलेंस से इलाज के लिये सी एच सी सिंहपुर भेजा जहा उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत नाजुक देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
जहा मौत और जिंदगी की कई दिनों से लड़ाई लड़ते लड़ते बृहस्पतिवार को सांस थम गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहन की जमीन को लेकर दोनों पक्षाे में तूं तूं मैं मैं होता रहता था लेकिन यह किसी को नहीं पता था की यह जमीनी विवाद इतना बड़ा रूप ले लेगी।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पाँच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। तथा सभी नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ