Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रातभर जागती रही पुलिस, सवेरे पता चला हो गई चोरी

















मोजीम खान 
सिंहपुर,अमेठी-थाना शिवरतन गंज क्षेत्र मे बढ़ती अपराधों के ग्राफ से ग्रामीणों मे भय कायम है।क्षेत्र मे बढ़ते अपराध से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है।पुलिस के लचर कार्यप्रणाली  को भापते चोरों ने अपने काम मे चोरी की घटनाओं मे और इजाफा करना शुरू कर दिया है।पहले से ही बेखौफ चोर अपने मंसूबे मे कामयाब रहे है।
















चोरी की घटनाओं का एक भी खुलासा न होना ही,बढ़ती चोरी की घटनाओं का कारण बनता जा रहा है।थाना क्षेत्र शिवरतनगंज की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना क्षेत्र के अन्तर्गत पूरे भट्ठा मजरे आजाद पुर निवासी शाकिर पुत्र साबिर के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया।चोरों ने घर मे रखा लाखो का जेवरात समेत बीस हजार रूपए पार कर दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाकिर के घर पर चोरों ने धावा बोलते हुये दीवाल फांदकर घर मे घुसे और घर मे रखे सोने चाँदी के जेवरात और नगदी सहित लगभग लाखो का माल ले उड़े।घर वालो को इसकी जानकारी सुबह हुई तो उनके पैरतले से जमीन खिसक गई। थाना शिवरतनगंज  क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गाँवों मे चोरों का आतंक फैला हुआ है।इन्हौना पुलिस के लचर कार्यप्रणाली से आम जनमानस मे आक्रोश व्याप्त है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हुई दर्जनों चोरियो का खुलासा करने मे पुलिस को दिन मे तारे नजर आ रहे है।इतना ही नही छोटी छोटी घटनाओं को नजरांदाज करने मे शिवरतनगंज पुलिस महारत हासिल किये हुये है।सूत्र बताते है कि चिलौली निवासी सर्राफा व्यापारी  के यहा आधा दर्जन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की भरसक प्रयास लिया लेकिन घर मे जगहट होने से चोर भाग खड़े हुये चोरी की घटना को अंजाम देने आये चोरों की हरकत सी सी टी वी कैमरे मे कैद हो गई।जिसका विडिओ पुलिस को दी गई है ।और विडिओ मे चोरों को आसानी से पहचाना भी जा सकता है |

















 लेकिन पुलिस उन चोरों तक कई महीने बीतने के बाद भी नही पहुँच सकी है।अभी हाल ही मे उज्जवला पब्लिक स्कूल मे चौकीदार को बन्धक बना कर एक बड़े घटना को चोरों ने अंजाम देकर पुलिस रात्रि गश्त की पोल खोल दी थी।इन्हौना निवासी दिनेश बनिया की दुकान मे लाखो की चोरी हुई जिसका खुलासा अभी तक नही हुआ बस स्टाफ के सामने मुन्ना जनरल स्टोर की दुकान पर रखा टीन सेट हटाकर लाखो की चोरी इन्हौना मंदिर मे चोरी ये सब चोरिया चौकी क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर हुई है जिसका खुलासा इन्हौना पुलिस को करने मे पसीने छूट रहे है।पूर्व थानाध्यक्ष जावेद इकबाल ने इन्हौना चौकी मे पीस कमेटी की बैठक को सम्बोधित कहाँ था की जितनी भी चोरिया हुई है सब का बहुत जल्द खुलासा कर दिया जायेगा लेकिन क्षेत्र मे हुई दर्जनों चोरियो मे से एक भी चोरी का खुलासा शिवरतनगंज  पुलिस नही कर पाई है।















चोरी की घटना का खुलासा करना पुलिस के लिये टेढ़ी खीर साबित हो रही है।इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी राम कृपाल से बात की गई तो बताया की चोरी की घटना की जानकारी नहीं है फिर भी जानकारी करवाते है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे