खुर्शीद खान
सुल्तानपुर. पीस पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरने पर बैठ। और जिलाधिकारी के माध्यम से तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में संविधान की धारा 341 में 10 अगस्त 1950 के राष्ट्रपति अध्यादेश को वापस लेने की मांग की गई। जिसमें सिक्ख धर्म की दलित जातियों बौद्ध धर्म की दलित जातियों को अनुसुचित जाति का लाभ दिया जा रहा है।
तो मुसलमान, व ईसाई धर्म की दलित जातियों को भी अनुसूचित जाति का आरक्षण का लाभ मिलना न्याय हित में है, तथा मिलना चाहिए। पीस पार्टी ने उपरोक्त मांगों को सरकार द्वारा एक माह में पूरा करना करने की मांग किया है। मांगें पूरी न होने की दशा में पीस पार्टी लोकतांत्रिक तरिके से जनता का सहयोग लेकर विशाल जन आंदोलन करेगी।
इस मौके पर पीस पार्टी जिलाध्यक्ष आरिफ़ हाश़मी महासचिव हाजी इरफान आदिल मिर्जा, वसीम लियाकत नाना आदिल घोसी जैनुल हाशमी, शहाब मुमताज़ आज़म तनवीर अहमद रिज़वान आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ