गोंडा : मनकापुर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो पीडित की तहरीर पर सात लोगो के खिलाफ मुकदमा मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है
इनके खिलाफ दर्ज हुवा मुकदमा
मनकापुर कस्बा के शास्त्री नगर मोहल्ला के रहने वाले बसंत कुमार कसौधन पुत्र स्व. केदार नाथ कसौधन के तहरीर पर पुलिस ने कोल्हार गांव के रहने वाले रिंकू सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रमोद सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति और दुसरे मामले में राजेश पुत्र उल्टे, सुखराम पुत्र रूदल, दुलारे पुत्र रूदल निवासीगण लीदेहनाग्रट के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
क्या है पहला मामला
एक मामले में मनकापुर कस्बा के शास्त्री नगर मोहल्ला के रहने वाले बसंत कुमार कसौधन पुत्र स्व. केदार नाथ कसौधन ने पुलिस को दिए तहरीर के अनुसार बीते 4 अगस्त की रात लगभग 9 बजे कोल्हार गांव के रहने वाले आरोपी दुकान पर आए और बिना पैसा दिए ही समान मांगने लगे, माना करने पर घर मे घुस कर हम सब को मारे पीटे जिसमे मेरे बेटे स्वस्तिक को गंभीर चोटें आईं। जिसका उपचार पुलिस द्वारा सीएचसी में कराया गया। इसी रंजिश को लेकर उपरोक्त चारो लोग गुरुवार को दुकान पर आये और धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए किसी तरह हम और हमारे बेटे ने घर के अंदर भाग कर जान बचाई है। बसंत कुमार का आरोप है कि ऐसे ही इन दबंगों द्वारा अन्य दुकानदारों को आए दिन धमकी दी जाती है।
दूसरी घटना का मामला
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र लीदेहना ग्रांट गांव के (हरिजन कालोनी) निवासी रामदेव पुत्र राम वृक्ष का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते 7 अगस्त की रात 10 बजे के लगभग गांव के ही रहने वाले राजेश, सुखराम, दुलारे आदि लोग घर के अंदर घुस कर मेरा हाथ पकड़ कर बाहर खींच लाए और मारे पीटे जिससे काफी चोटें आईं और जाते समय जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ