शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी गरिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता व मो अनीस के संचालन मेंविद्यालय की छात्राओं को अल्बेंडाजोल दवा खिलाकर की गई ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे एंव विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख रूप से डॉक्टर एस के शर्मा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी विंध्याचल सिंह आकाशदीप शुक्ला चंद्रचूड़ सिंह राजेश गुप्ता डीपीएम राजशेखर डॉक्टर एम के सिंह डॉक्टर राजीव डॉक्टर एस के जायसवाल आदि रहे ।
कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती सबीहा अब्बास नबी ने की । कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए सीएमओ ने कृमि से छुटकारा पाने व सेहतमंद भविष्य हमारा होने का विस्तृत जानकारी मुहैया कराई । इस दौरान बच्चों से साफ सफाई रखने पर विशेष बल देते हुए कहा कि कृमिनाशक दवा अल्बेंडाजोल 1 साल से 19 साल के बच्चों के लिए है । इस दौरान संचारी रोगों के रोकथाम के विषय में भी जानकारी दी गई ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ