Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तमंचे की नोंक पर बदमाशो ने गहने छीने,दिनदहाडे वारदात से मचा हडकम्प



शिवेश शुक्ला 

















प्रतापगढ़। नकाबपोश बदमाशो ने तमंचे व चाकू की नोंक पर शुक्रवार को दिनदहाड़े छिनैती की वारदात को अंजाम दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर-बाबूगंज मार्ग पर पतुलकी मोड के समीप हुई वारदात की जानकारी होते ही खाकी मे हडकंप मच गया।
















 जेठवारा थानान्तर्गत हैदरपुर गांव का वीरसिंह यादव अमेठी मे ब्याही अपनी बुआ की बेटी रूपाली को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। अभी वह सगरा सुंदरपुर मार्ग से घर की ओर बढ़ा था कि पीछे से दो बाइक पर चार नकाबपोश बदमाशो ने उसे ओवरटेक कर तमंचा तथा बहन रूपाली पर चाकू सटा दिया। भयभीत वीरसिंह ने बाइक रोक दी इतने मे बदमाशो ने उसके साथ बाइक पर पीछे बैठी रूपाली व उसकी दुधमुंहे को धक्का देकर झाडी मे गिरा दिया। बदमाशो ने वीरसिंह पर तमंचा सटाकर उसका मोबाइल छीन लिया। वहीं रूपाली पर चाकू से वारकर जख्मी कर दिया। बदमाश रूपाली के पास मौजूद दो सोने की अंगूठी तथा सोने की चेन, मंगलसूत्र आदि छीन लिये। बदमाशो के हमले मे पीडिता की दुधमुंहे को भी चोटें आई है। घटना के बाद नकाबपोश बदमाश पीडितो को जानलेवा धमकी देते फरार हो गये। 
















पीडित वीरसिंह यादव अपनी बुआ की बहन रूपाली के साथ दोपहर बाद कोतवाली पहुंचा और आपबीती सुनाई। दिनदहाडे छिनैती की वारदात सुनकर कोतवाली पुलिस मे हडकंप मच गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे