अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर,सुलतानपुर ।सड़क पार कर रहे बालक को अनियंत्रित निजी बस ने कुचल दिया , जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।गुरुवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे कटका अम्बेकरनगर राजमार्ग पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज के पास अम्बेडकरनगर से सुलतानपुर की तरफ से जा रही निजी बस यू पी 45बी 5301 ने सड़क पार कर रहे पकड़ीपुर गाँव निवासी इम्तियाज के पाँच वर्षीय पुत्र गुलफान को कुचल दिया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी । बालक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणो ने राजमार्ग जाम कर दिया । सूचना पर पहूँची गोसाईगंज पुलिस ने ग्रामीणो को समझा बुझा यातायात बहाल कराया । गोसाईगंज थानाध्यक्ष शिव बालक ने बताया की आरोपित वाहन को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ