अभिषेक गुप्ता
सुल्तानपुर।जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के जयसिंहपुर खुर्द गाँव के अनिल गौतम की पत्नी निशा 25 वर्ष 8 माह के गर्भ से थी बुधवार शाम उसके पेट मे तेज दर्द उठा जिससे वह चिल्लाने लगी परिजन उसे इलाज के लिए अपने निजी संसाधन से इलाज के लिए सुल्तानपुर एक निजी अस्पताल लालमनि ले गए जहाँ उसका इलाज शुरू हुवा इलाज के दौरान ही गुरुवार की भोर 5 बजे के लगभग उसकी मौत हो गयी।निशा की मौत के बाद अस्पताल प्रसासन ने उसके शव को परिजनों के साथ अपने निजी साधन से घर भेज दिया शव के घर पहुँचते परिवार में कोहराम मच गया।निशा के पति अनिल ने बताया कि अभी निशा पहली बार गर्भ से थी उसका गर्भवती होने के बाद से लालमनि अस्पताल से इलाज चल रहा था महीने मे एकबार उसका चेकअप वहाँ की महिला डॉक्टर करती थी सब ठीक चल रहा था एका एक कैसे क्या हो गया हम लोग कुछ समझ नहीं पाये ।निशा की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है गाँव मे भी शोक की लहर छा गयी ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ