जयसिंहपुर के बगियागाव में दिन दहाड़े सराफ की दुकान पर फायर कर लूटी थी दुकान
अभिषेक गुप्ता
जयसिंगपुर, सुल्तानपुर।गुरुवार की दोपहर जयसिंहपुर कोतवाल देवेश कुमार सिंह के साथ यस टी यफ टीम प्रभारी विजेंद्र शर्मा व उनके हमराही उ0 नि0 सत्य प्रकाश सिंह के मुखबिर द्वारा सूचना मिली बरौसा के पास राम पुर तिराहे दुर्गा रोड वाली मोड़ पर 25000 इनामी अभियुक्त दीपक सिंह उर्फ सुनील सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र बम बहादुर सिंह निवासी मामपुर झलिया थाना लम्भुआ के आने की सूचना पुलिस मुखबीर से पता चला वह बरौसा रामपुर तिराहे दुर्गा वाली गली के पास है वह कहीं जाने की फिराक में है सूचना पर सक्रिय पुलिस ने अभियुक्त दीपक सिंह की घेराबंदी कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया ।गिरफ्तार अभियुक्त के पास दिनांक 04/06/2018 को बगिया चौराहे पर ओम प्रकाश सोनी से गोली मारकर लूट की ज्वेलरी तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल सुपर स्पेलण्डर में 1 पिस्टल 32 बोर 3 जिंदा कारतूस तथा ओम प्रकाश सोनी की बैंक की पासबुक बरामद हुई ।।अभियुक्त लूट की ज्वेलरी को बेचने जा रहा था ।
जयसिंहपुर कोतवाल देवेश कुमार सिंह ने बताया कि पकडा गया अभियुक्त के पास मोटरसाइकिल ,3जिंदा कारतूस ,एक पिस्टल, व पास बुक बरामद हुआ ।।अभियुक्त के ऊपर विभिन्न धाराओं में मु0आ0स0 258/18 धारा 3/25 आर्मस एक्ट व मु0आ0 स0 259/18 धारा 41/411/467/468/471 व 207 यम वी एक्ट वाहन को सीज किया ।कर आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ