शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के दांदूपुर पड़ान गांव मे मारपीट तथा गालीगलौज को लेकर आधा दर्जन से अधिक आरोपियो के खिलाफ बलवा तथा मारपीट का केस दर्ज किया गया है। गावं के रामदरस सरोज ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बुधवार की सुबह सवा सात बजे गांव मे रघुवर के घर के पास उसके गांव के ही संदीप तथा प्रमोद एवं मेवालाल, कमलेष व अजय तथा विजय एवं जयचंद व रंजीत ने उसके चचेरे भाई रामसरन व विवेक को घेरकर लाठी डंडे से मारापीटा। चुटहिलो की चीखपुकार सुनकर गांव के लोग आये तब आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार को संदीप कुमार समेत आठ लोगो के खिलाफ गालीगलौज व मारपीट तथा जानलेवा धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ