शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ।मैकसन ग्रामोद्योग समिति द्वारा संचालित महिला आश्रय गृह अचलपुर व स्वाधार गृह जागृति अष्टभुजा नगर महिला आश्रय गृहों में निराश्रित, गरीब, असहाय, परित्यक्ता एवं उनके आश्रित बच्चे निवास करते है बुधवार को जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने सघन छापेमारी की तथा एक-एक चीजों के सम्बन्ध में विधिवत् जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण में सबसे पहले जिलाधिकारी ने मैकसन ग्रामोद्योग समिति द्वारा संचालित महिला आश्रय गृह अचलपुर का निरीक्षण किया, वहां पर 15 महिलायें पंजीकृत थी और मौके पर एक भी महिला उपस्थित नही मिली, पंजीकृत महिलाओं के आश्रित 03 बालिकायें संगीता वर्मा, सानिया एवं रजिया बानो आश्रय गृह में उपस्थित थी। जिलाधिकारी ने संस्था की अधीक्षिका नेहा प्रवीन से पंजीकृत महिलाओं के विषय में जानकारी ली गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि महिलायें मेहनत-मजदूरी हेतु बाहर गयी है सायंकाल तक वापस आ जायेंगी। जिलाधिकारी ने वहां पर स्टाक रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। उन्होने अधीक्षिका नेहा प्रवीन से एकाउन्ट रजिस्टर दिखाने के लिये कहा गया तो वह उपलब्ध नही करा सकी एवं काउन्सलर साजिदा सब्बास से महिलाओं के भोजन व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तो वह भी कोई निर्धारित मेनू के सम्बन्ध में जानकारी नही दे सकी तथा आश्रय गृह में सी0सी0टी0वी0 कैमरा भी नही लगा था जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये मामलें की जांच एक समिति द्वारा कराने के लिये कहा।
इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने स्वाधार गृह जागृति अष्टभुजा नगर महिला आश्रय गृह का निरीक्षण करने पहुॅचे। निरीक्षण में 16 महिलायें पंजीकृत पायी गयी और मौके पर 01 महिला रजिया उपस्थित पायी गयी, शेष अन्य के महिलाओं के सम्बन्ध में प्रबन्धक रमा मिश्रा द्वारा बताया गया कि वह अपने निजी कार्य हेतु बाहर गयी है जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि कौन कहां गया है इसका रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित होना चाहिये और किस-किस क्षेत्र की महिलायंे आश्रय गृह में निवास कर रही है उनकी फोटो रजिस्टर पर चस्पा होनी चाहिये।
आश्रय गृह में सी0सी0टी0वी0 कैमरा भी नही लगा था जिसके लिये भी उन्होने नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने उक्त आश्रय गृहों की जांच एक समिति द्वारा कराने के लिये कहा। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी सदर सत्य प्रकाश सिंह, श्रद्धा पाण्डेय तहसीलदार न्यायिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ