Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सचिव माध्यमिक शिक्षा ने किया औचक निरीक्षण,मिली खामियां


अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के नोडल अधिकारी सचिव माध्यमिक शिक्षा संध्या तिवारी ने आज जनपद मुख्यालय पहुंचकर डीआईओएस कार्यालय, महिला चिकित्सालय तथा कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण कर जानकारी हासिल की । निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को तत्काल दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया ।

             मिली जानकारी के अनुसार जनपद बलरामपुर देश के उन 115 तथा प्रदेश के सात सबसे पिछड़े जनपदों में से एक है जहां पर स्वास्थ्य शिक्षा व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है । जिले की सार्वभौमिक विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर जनपद बलरामपुर को नीति आयोग ने गोद लिया है । 
















नीति आयोग के दिशा निर्देशन में ही जिले के विकास का खाका तैयार किया जा रहा है । अलग अलग विभागों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है । साथ ही प्रभारी मंत्री को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई है । इसी क्रम में जिले की नोडल अधिकारी सचिव माध्यमिक शिक्षा संध्या तिवारी आज बलरामपुर जिला मुख्यालय पहुंची । 













मुख्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया । बदहाल स्थिति में पड़ा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहले से ही अपनी दुर्दशा पर रो रहा है । टूटी खिड़कियां , गिरते प्लास्टर, बिखरे हुए कागजात यह बताने के लिए काफी हैं की डीआईओएस कार्यालय पूरी तरह से बदहाल हो चुका है । नोडल अधिकारी के पहुंचने पर वहां पर मौजूद कर्मचारी हस्तप्रद रह गए ।
















 श्रीमती तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की दयनीय स्थिति देखकर खुद आश्चर्य व्यक्त किया और उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को मौजूदा बजट से सुधार कराने का निर्देश दिया । उन्होंने फाइलों के रखरखाव हेतु नई अलमारी खरीदने का भी निर्देश जारी किया । जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण में उन्होंने साफ सफाई तथा दवाओं के समुचित व्यवस्था ना होने पर नाराजगी जताई और निर्देश दिया स्वच्छता सबसे पहले महत्वपूर्ण है ।










 इसके अलावा सरकारी अस्पताल में सभी दवाएं मौजूद हैं जिसे मरीजों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए । सरकार की मंशा है कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदनी ना पड़े । श्रीमती तिवारी ने कोतवाली नगर का भी निरीक्षण किया ।

















 कोतवाली नगर में आवश्यक रजिस्टर शस्त्रागार रजिस्टर का जायजा लिया । कोतवाली परिसर में खड़े दोपहिया और चार पहिया वाहनों की दशा ?देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि इसके नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराई जाए । माध्यमिक शिक्षा सचिव संध्या तिवारी दो दिन के दौरे पर जिला मुख्यालय पर आई हुई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे