शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के घरौरा गांव मे दलित के साथ छिनैती तथा जानलेवा धमकी एवं गाली दिये जाने को लेकर चार के खिलाफ दलित उत्पीडन का केस दर्ज किया गया है। गांव के राजाराम सरोज ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती नौ जून को रात्रि करीब पौने आठ बजे गांव के ददन पाण्डेय तथा रमेश व विद्याशंकर एवं अनिल ने उसे मारापीटा तथा मोबाइल तथा रूपया छीन लिया।
पीडित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी किंतु पुलिस जांच के नाम पर एफआईआर दर्ज करने मे आनाकानी करती रही। इसके बाद पीडित ने सीओ से फरियाद की तब सीओ की फटकार पर मंगलवार की देर रात पुलिस ने ददन समेत चार के खिलाफ छिनैती समेत कई धाराओ मे केस दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ