शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला ने बुधवार को लालगंज सर्किल के सांगीपुर एवं लालगंज कोतवाली तथा सीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। एएसपी ने सांगीपुर थाना क्षेत्र के भैंसना ग्राम का दौरा कर कोतवाल को गांव मे शांति और व्यवस्था के कडे प्रबन्ध सुनिष्चित किये जाने के भी निर्देष दिये। एएसपी ने निरीक्षण के दौरान दोनो थानो के प्रभारियो को पुलिस पिकेट को सक्रिय बनाये रखने के साथ क्षेत्र भ्रमण कर आपराधिक गतिविधियो पर नजर बनाये रखने को कहा। उन्होनें महिला अपराधो से जुडे मामलो मे थाना प्रभारियो को स्वयं मौके पर जाकर कार्रवाई सुनिष्चित किये जाने के भी निर्देष दिये। उन्होनें थानो मे हिस्ट्रीशीटरो तथा चिन्हित अपराधियो के विरूद्ध निरोधात्मक अभियान मे किसी भी प्रकार की ढिलाई पर कडी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। एएसपी ने सीओ से सर्किल के थानो मे लम्बित विवेचनाओ के निस्तारण कराये जाने मे सख्त पर्यवेक्षण के साथ प्रतिदिन एक उपनिरीक्षक के विवेचनाओ को लेकर ओआर किये जाने को कहा। एएसपी ने पुलिसकर्मियो को इस बात की भी हिदायत दी कि पीडित के साथ प्रत्येक दशा मे सहयोगी की भूमिका मे खडे दिखे। इस दौरान सीओ ओपी द्विवेदी ने एएसपी को वांछित सूचनायें प्रदान की। एएसपी के औचक निरीक्षण से सर्किल के थानो मे खाकी मे हडकम्प का माहौल देखा गया।
अचानक कोतवाली धमके कप्तान, खाकी मे खलबली
एएसपी के दोपहर पूर्व सर्किल क्षेत्र मे औचक निरीक्षण से खाकी सांसत मे थी ही कि बुधवार की शाम जिले के पुलिस अधीक्षक भी लालगंज कोतवाली मे अचानक आ धमके। एसपी देव रंजन वर्मा के कोतवाली पहुंचते ही मातहतो मे खलबली मच गई। एसपी ने कोतवाल को तलब कर क्षेत्र मे आपराधिक नियंत्रण के बाबत कार्रवाईयो का ब्यौरा तलब किया। पुलिस कप्तान ने कोतवाली के अभिलेखो का भी निरीक्षण कर रखरखाव मे लापरवाही को लेकर अधीनस्थो को फटकार लगायी। एसपी ने कोतवाली पुलिस को अपराध नियंत्रण के बाबत जमकर कर्रा भी किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ