सुनील उपाध्याय
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन की ओर से बुधवार को शास्त्री चौक के निकट निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर कांवरियों में दवा वितरण के साथ ही मरहम पट्टी किया गया।
डा. आलोक त्रिपाठी, डा. गौरव त्रिपाठी ने सहयोगियों के माध्यम से 700 से अधिक कावरियों का उपचार करने के साथ ही उन्हें निःशुलक औषधि उपलब्ध कराया गया।
रोटरी क्लब अध्यक्ष राम विनय पाण्डेय, रोटरी सचिव डॉ. अजीत प्रताप सिंह, मयंक श्रीवास्तव, अपूर्व शुक्ल, ने कहा कि सेवा रोटरी का मूल मंत्र है, इसी संकल्प के तहत प्रति वर्ष रोटरी परिवार की ओर से शिविर लगाया जाता है। शिविर को संचालित कराने में यूपी एम.एस.आर.ए. अध्यक्ष राकेश उपाध्याय सचिव रंजीत श्रीवास्तव, रणदीप माथुर, अफजल सेराज आदि ने सहयोग किया।
कावरियां भक्तों की सेवा में रोटेरियन डा. अश्विनी सिंह, आनन्द गोयल, उमेश श्रीवास्तव, डा. डी.के. गुप्ता, मनोज अग्रवाल, सन्तोष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, ऋषभराज, विवेक वर्मा, आशीष के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष शुक्ल, मोहित, मनमोहन, यशवन्त, अनुपम, शैलेष आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ