सुनील उपाध्याय
बस्ती । कुआनो नदी के अमहट घाट के निकट सामाजिक संस्था माँ शांति सेवा संस्थान की ओर से कांवड़ियों के सेवार्थ एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शिवभक्तों के निःशुल्क उपचार के साथ ही उन्हे प्रसाद भी वितरित किया गया। शिविर में हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रबंधक सिम्पी सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आत्मीय संतुष्टि मिलती है। साफ नीयत और सेवाभाव से किये गये कार्य हमेशा पुण्य फलदायी होते हैं। संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी तेज प्रताप सिंह सुड्डू ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा शिवालयों में दर्शन से ज्यादा संतुष्टि प्रदान करती है। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमदों की सेवा करना है। आज इस शिविर में हजारों भक्तों की सेवा कर जो खुशी मिली है इससे भविष्य में और वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा मिली है। उन्होने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वालों को धन्यवाद दिया।
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कांवड़ियों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित कर भण्डारे का शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि कि सांवन माह में शिवभक्तों की आस्था परवान चढ़ रही है। लाखों शिवभक्त अयोध्या के पचित्र सरयू तट से जल भरकर भद्रेश्वरनाथ सहित क्षेत्रीय शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान उन्हे तरह तरह के सहायता की जरूरत होती है। ऐसे में समाजसेवियों द्वारा सहायता शिविरों के आयोजन समाज के लिये प्रेरक हैं। इसे और व्यापकता प्रदान करने की जरूरत है।
इस अवसर पर लालजी यादव, विनीत, अतुल सिंह, सोनू सिंह उर्फ अनूप, संदीप सिंह उर्फ मोछू, अनूप पाल, आशीष पाल, संतोष सिंह मामा, रूपेश सिंह राहुल, कौशल कुमार सिंह सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता और शिवभक्त मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ