गोंडा:-गाजे बाजे के साथ भगवान् आशुतोष के दिवाने कावरियों का जत्था मसकनवा पहुंचा। गुरुवार की सावन तेरस को भगवान् भोले के भक्त बाबा का जलाभिषेक करेगें। भक्तो ने अयोध्या के सरयू के पावन तट पर जल भर कर कस्बे के नर्मदेश्वर नाथ तिलेश्वर नाथ रामजानकी मंदिर व करोहानाथ में भगवान् शिव का जलाभिषेक पूजन-अर्चन करेगें।
मधुर शिव भक्ति की धुन पर गाजे बाजे के साथ गाते बजाते शिव भक्तगण 50 किलोमीटर की अथक यात्रा के बाद मसकनवा पहुचे।विनय आशीष अमित दिलीप संतोष राजू, अरविन्द, संदीप, श्याम जी, ज्ञान चन्द्र, जितेंद्र, मानिक राम, अभय, नवनीत, छोटू, अजय, रमेश व विनोद ने बताया कि यात्रा काफी कठिन रही। तेज धूप व गर्मी के बावजूद भी बाबा की कृपा व भक्ति से जोश कम नहीं हुआ। आसानी से पहुँच गये।बुधवार विश्राम करने के बाद शुक्रवार की सुबह जलाभिषेक व पूजन किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ