गोंडा :जर्जर व गड्डे युक्त सड़क बारिश के बाद हथियागढ़ वासियों के लिए मुसीबत बन चुकी है। जिससें कस्बे की सूरत ही बदल चुकी है।
विद्यालय जाने वाले छोटे बच्चों के साथ आम लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों सामना करना पड़ रहा है। जलभराव को लेकर कस्बा वासियों काफी परेशान और दुखी हैं।
इनका दुख दर्द कोई सुनने वाला नहीं है। मायूस कस्बा वासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।पूरे कस्बे में जलभराव की स्थिति यह है कि पूरे सड़क पर पानी भरा हुआ है। पानी के अंदर घुस कर लोगों को आना जाना पड़ रहा है। जलभराव से आस पास के मोकलपुर, सिंगारघाट, चमरूपुर, ढोढऊपुर,जालेपुर, हथियागढ़, भदेलीगंज, बढौलीपुर, लोहारनपुरवा, कमलापुर, सब्बनजोत, सहित दर्जन भर गांवों की आबादी भी प्रभावित है।सत्य प्रकाश सोनी, पप्पू, जटा शंकर, बृजेश, मनोज, के के गुप्त, पूसू लाल, बुद्दन, ने बताया कि ग्रामीणों को रोज मर्रा की जरूरतों की चीजों को खरीदने हथियागढ़ आना पड़ता है। सबसे विकट समस्या विद्यालय जाने वाले छोटे बच्चों के सामने होती है। छोटे छोटे नौनिहालों को गांठ भर पानी के अंदर से होकर खतरनाक ढंग से गुजरना पड़ता है। नाली न होने के कारण जलभराव हो जाता है। लोगों ने सड़क और नाली बनाये जाने की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ