मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-थाना शिवरतनगंज की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित रत्नेश्वर धाम मंदिर में अराजकतत्वों द्वारा सामाजिक माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। जिसे पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुये समय रहते घटना स्थल पर पहुंची और मंदिर परिसर में पड़े मांस के टुकड़े और हड्डियों को वहा से हटवा कर मंदिर की सफाई करवा दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना शिवरतनगंज क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना के राष्ट्रीय राजमार्ग 56 से लगभग 100मीटर और पुलिस चौकी इन्हौना से 500मीटर की दूरी पर स्थित रत्नेश्वर धाम मंदिर है। जहा पर ग्रामीण हर रोज पूजा करने आते है। हर रोज की तरह आज भी जब ग्रामीण भोर सुबह जब मंदिर में दर्शन के लिये पहुंचे तो देखा की मन्दिर परिसर में किसी अराजकतत्वों द्वारा शरारत की है। ये खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। पुलिस के हाथ पाँव फूलने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मन्दिर की साफ सफाई करवाई। जिसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई है शिकायत पत्र में बताया गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हिन्दू मुस्लिम में दंगा कराने के उद्देश से इस तरह किया गया है। जिससे लोगों समुदायों में झगड़ा हो सके।
इस घटना से भक्तों में काफी आक्रोश व्याप्त है।इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी तिलोई पीयूष कांत राय से बात की गई तो बताया कि किसी शरारती तत्वों द्वारा सामाजिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है पुलिस की सक्रियता और स्थानीय लोगों के सहयोग से माहौल बिगड़ने नहीं दिया मन्दिर की साफ सफाई करके पूर्व की तरह पूजा हो रहा है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ