Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वजीरगंज पुलिस में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज











डॉ ओपी भारती 

गोंडा :वजीरगंज क्षेत्र के खानपुर निवासिनी एक महिला के प्रार्थनापत्र पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में स्थानीय थाने पर पति,सास व ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न,मारपीट,गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।







खानपुर निवासिनी पारुल सिंह पुत्री भारत सिंह द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार उसका विवाह 5 जून 14 को अखिलेश सिंह निवासी उसराकोट थाना कैसरगंज जनपद बहराइच के साथ हुआ था।तभी से ससुराल वाले दहेज में मोटरसायकिल व 50000 रुपए की मांग कर रहे थे व मानसिक तथा शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। 7 जनवरी 17  को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर मात्र पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया।उसके तीसरे दिन ससुराल वाले वादिनी के मायके आए व दूसरी शादी कर लेने की धमकी देते हुए जबरन स्टाम्प पर हस्ताक्षर कराने लगे।मना करने पर गालियां देते हुए मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी।








थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वादिनी की तहरीर के आधार पर पति अखिलेश सिंह,सास पार्वती सिंह व ससुर नरसिंह बहादुर सिंह के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे