Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विदेश में नौकरी के नाम पर लाखों रुपए डकारे :SP के आदेश पर मुकदमा दर्ज












डॉ ओपी भारती 

गोंडा :बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने विदेश में नौकरी के लिए भेजने के नाम पर लाखों रुपए लेकर दो व्यक्तियों को विजिट वीजा थमा दिया।रुपए वापस मांगने पर टरकाता रहा।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वजीरगंज थाने पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।






वजीरगंज थाना क्षेत्र के बेलिया निवासी धर्मेंद्र कुमार द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार बस्ती जनपद के थाना परशुराम के सिरसहवा निवासी पंचम वर्मा उर्फ विक्रम जीत वर्मा ने 2 वर्ष पूर्व वादी व लाल चंद निवासी कटहर बुटहनी थाना मनकापुर से नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर 39000 रुपए लिए थे । काम न होने पर रुपए देने के लिए कई बार बुलाने के बावजूद रुपए वापस नहीं दिए।
बाद में कम पढ़ा लिखा होने का फायदा उठा कर विजिट वीजा दे दिया। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने रुपए लेने व नौकरी दिलाने का शपथ पत्र भी दिया था।








थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे