सुनील उपाध्याय
बस्ती। जिला कोर्ट में नव निर्मित 16 कक्षीय कोर्ट रूम का लोकार्पण करने छह अक्तूबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस डीबी भोसले आएंगे। जस्टिस भोंसले के आगमन की तैयारियों की समीक्षा प्रशासनिक न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने आज की। जिला मुख्यालय पर स्थित अत्याधुनिक कोर्ट रूम का निर्माण पूरा हो चुका है। इस भवन में जहां कोर्ट संचालित होगा, वहीं यह भवन पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में रहेगा। इस भवन में संचालित होने वाले सीसीटीवी का कंट्रोल के लिए अलग से भवन बना है उसका भी लोकार्पण होगा। चीफ जस्टिस कंपनी बाग के निकट स्थित न्यायिक अधिकारियों के नवनिर्मित निवास का भी लोकार्पण करेंगे। प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चीफ जस्टिस का आगमन सुबह आठ बजे होगा। इसके बाद पौने नौ बजे वे कार्यक्रम में भाग लेंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ