Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जन सुनवाई पोर्टल पर की गयी शिकायत की स्थिति जानना हुवा आसान









धमेंद्र सिंह
गोरखपुर : मण्डलायुक्त अमित गुप्ता ने कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई का स्टेटस जानने और आख्या प्राप्त करने के लिए लगे कियोक्स मशीन का उद्घाटन किया। इस मशीन से कोई भी आम जन, जन सुनवाई पोर्टल पर की गयी शिकायत की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा उसका प्रिंटआउट भी निर्धारित शुल्क जमा कर मशीन से ही प्राप्त कर सकता है।







इस अवसर पर जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन ने मण्डलायुक्त को मशीन के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मशीन के लगने से आम लोगों को अपनी शिकायत की स्थिति जानने के लिए इधर उधर नही भटकना होगा।  
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रभुनाथ, एडीएम सिटी रजनीश चन्द्र, ई.डी.एम. नीरज कुमार श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे