Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घटिया सामग्री से हो रहा हाईवे पर चकती लगाने का कार्य













डॉ ओपी भारती 
गोण्डा:बरसात में क्षतिग्रस्त हो चुकी गोण्डा फैज़ाबाद हाईवे  पर इस समय चकती लगाने का काम चल रहा है । सड़क पर चकती लगाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है।  चकती लगाने के लिए जीरा गिट्टी के बजाय बड़ी गिट्टी व घटिया सामग्री डाली जा रही हैं जिससे एक तरफ गिट्टी डाल कर जा रहे हैं और दूसरी तरफ गिट्टियां उखड़ कर पुनः गड्ढे का रूप धारण कर ले रही हैं,  इस तरह से सड़कों पर लगाए जा रहे पैच से सड़के गड्ढा मुक्ति के बजाय  गड्ढे युक्त बन रही हैं । उबड़ खाबड़ सड़कों पर आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ सड़क पर उखड़ी पड़ी गिट्टियों की वजह से ब्रेक लेते समय दुपहिया वाहन चालक की गाड़ियां फिसल दुर्घटना ग्रस्त हो जा रही है । जिससे लोग अनायास दुर्घटना का शिकार हो रहे है। विगत 2 वर्षों से सड़क पर लेपन कार्य ना होकर चकती लगाकर काम चलाया जा रहा है। अरबों की लागत से बनी सड़क की दुर्दशा इस समय देखने लायक है। आधी अधूरी और घटिया सामग्री से हो रहे सड़क रिपेयरिंग से लोगों में रोष व्याप्त है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे