सुनील उपाध्याय
बस्ती। सेक्युलर मोर्चा गठन के बाद पहली बार बस्ती पहुँचे शिवपाल का सेकुलर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राम केवल के नेतृत्व में अमहट पुल पर जोरदार स्वागत किया। शिवपाल यादव गोरखपुर में मोर्चे के परिवर्तन रैली में भाग लेने जा रहे थे । मंच पर बोलते हुए समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा ,कहा चाहे दिल्ली की सरकार हो या प्रदेश इन्होंने जनता के हित में कोई काम नही किया है ,जब से नोटबन्दी हुई व जी एस टी आई तब से सभी लोग परेशान है ,जो नौजवान बेरोजगार है अभी तक इनकी समस्याओं का समाधान नही हो पाया ।सिर्फ वादे किये है सरकार ने विकास की बात भूल गए है।
मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है,वही सपा पर बोलते हुए कहा कि तमाम लोगो को उचित सम्मान नही दिया जा रहा था जिससे हमने ये पार्टी बनाई है और जिन्हें सपा में उचित सम्मान नही मिल रहा है उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा इन सभी को इकट्ठा कर बेईमानो को देश व प्रदेश से उखाड़ कर बाहर भेज दिया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ