Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पिता व् मामा ने ही कुल्हाड़ी से जानलेवा हमलाकर युवती को नहर में फेंका

















अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रौजागांव में नेशनल हाइवे के पास स्थित शारदा सहाय नहर के किनारे बीती रात लगभग 9:30 बजे पिता ने अवैध संबंध के शक में अपनी सगी बेटी को कुल्हाड़ी से जानलेवा हमलाकर नहर में फेंक दिया।घायलवस्था में नहर से किसी तरह बचकर निकली महिला ने इस घटना की जानकरी सड़क पर जा रहे लोगों को दी।एकत्रित लोगो ने इसकी जानकारी 100 नंबर पुलिस को दी,घटना की जानकारी मिलते ही 100 नंबर व कोतवाल रुदौली विश्वनाथ यादव मौके पर पहुँच गए व घायल अवस्था मे महिला को सीएचसी रुदौली ले आये जहां चिकित्सको ने हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।









जानकारी के अनुसार बल्लू यादव निवासी बिलहा थाना राम सनेही घाट की पुत्री की दो बार शादी हुई लेकिन वह ससुराल जाने को तैयार नही थी।पिता बल्लू यादव को शक था कि बेटी का किसी से अवैध संबंध है,जिससे वह बेटी की बहुत प्रताड़ना करता था बेटी पिता के बर्ताव से आहत होकर अपने मामा के यहाँ बसैहा पूरा थाना असन्दरा में रहती थी।अपने अड़ियल रवैये के चलते कलयुगी पिता ने अपनी सगी बेटी को मारने की साजिश उसके मामा के साथ मिलकर रच डाली।उसने बेटी को गुरुवार शाम यह कर साथ चलने को कहा कि मैं तुम्हारे बीमार फुफेरे नाना के यहाँ रौजागांव ले चल रहा हूं,उनकी तवियत बहुत खराब है।बेटी पिता व मामा के झांसे में फंस गई।










 उसे नही मालूम था कि यह बाप व मामा जिसे वह अपना समझकर साथ जा रही है।वह उसके मौत के सौदागर है।रात करीब 9:30 बजे के लगभग पिता बल्लू यादव व मामा उधुम यादव ने महिला पर कुल्हाड़ी से सर व् गर्दन व् दाहिने कंधे पर जानलेवा हमलाकर मृत समझकर  रौजागांव के पास शारदा सहायक नहर में फेंक दिया।जहां बचकर महिला ने पुलिस को जानकारी दी। 







रुदौली कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि महिला के ममेरे भाई सतनाम यादव निवासी रौजागांव की तहरीर पर पिता बल्लू यादव व मामा उधुम यादव के खिलाफ धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे