Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजवादी पार्टी के सदस्यों का एक दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न














मोजीम खान 
इन्हौना -अमेठी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार समाजवादी पार्टी बूथ प्रभारियों एवं बूथ कमेटी सदस्यों का एक दिवसीय सम्मेलन कार्यक्रम विधानसभा तिलोई में हुआ, सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने की तथा उपस्थित पदाधिकारियों ने आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए मौजूदा भाजपा सरकार के द्वारा जनता के साथ हो रहे अन्यायों को जनता के बीच रखा साथ ही मो0 मुसताक को जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने समाजवादी झंडा पहनाकर विधानसभा तिलोई यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष पद पर नामित किया गया, 






जिला मीडिया प्रभारी मो0 रहबर सिद्दीकी ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी विधानसभा तिलोई जैनुल हसन, जिलाध्यक्ष शमशाद खान जायसी यूथ ब्रिगेड ने सभा को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी के लिये इमानदारी से काम करने का अनुरोध किया, जिलाध्यक्ष शमशाद खान जायसी ने कहां कि पिछले चुनावों में ईवीएम मशीनों की वज़ह से जनता को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है यह समस्या आगें उत्पन्न न हो इसके लिए चुनाव आयोग से निवेदन है कि आगामी लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर करवाए तथा हालही में देश के कानून में हुए बदलाव से आने वाले समय में जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है हम सम्मानित जज महोदयो से इस बदले कानून पर पुनः विचार करने का अनुरोध करते हैं,











सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष अरशद बेग जी, अवधेश त्रिपाठी जी, इसकार अहमद, मो0 नफीस, गयादीन, फखरुद्दीन अहमद, मो0 शकील, लालता प्रसाद, मकसूद अहमद, इसरार अहमद, छेदी लाल, इमरान गूजर, रंजीत, पवन कुमार, अम्रेश व काफ़ी संख्या में समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों के साथ यूथ ब्रिगेड टीम के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे