Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घटना पर घटना को अंजाम दे रहे चोर,पुलिस रात्रिगश्त की खोल रहे पोल













मोजीम खान 
सिंहपुर ,अमेठी-जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के लाख कोशिशों के बावजूद घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जहा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जोरों से वांछितो व जिला बदर  अपराधियों की धड़ पकड़ जोरों से चल रही है। इस धर पकड़ से जहा एक तरफ अपराधियों में खौफ भरा हुआ है। तो वही दूसरी और चोर पुलिस रात्रि गश्त की पोल खोल रहे है। मामला थाना क्षेत्र शिवरतनगंज की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के पूरे भट्ठा मजरे आजादपुर की है। 




जहा पर कलीम पुत्र शान मोहम्मद की ट्रक संख्या यू पी 32 एच एन 0286 व यू पी 42 ए टी 7986 दोनों ट्रेको को गाँव के पास गोदाम खड़ी करके अपने घर चले गये सुबह जब वापस जाने के लिये आये तो देखा की दोनों ट्रेको की शीशा टूटाफूटा हुआ है और उसमें रखी बेट्री और अयोडिओ टेप गायब गई यह के उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसकी शिकायत पीड़ित ने चौकी पुलिस से की है।






 इस घटना की अभी खुलासा भी नहीं हुआ कि बेखौफ चोरों ने एक और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन्हौना चौकी से लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के पीछे लगे बी एस एन एल टावर में बीती रात्रि बेखौफ चोरों ने धावा बोलते हुये बेट्रा पार कर दिया। बेखौफ चोरों के हाथ इतने पर ही नहीं रुके। टावर कर्मचारी के कपड़ों से भरा बेग और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। 









क्षेत्र में बढ़ती चोरी जैसी वारदातों को रोक पाने में इन्हौना पुलिस पूरी तरह से विफल है। थाना चौकी क्षेत्र में हुई दर्जनों चोरियों में पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी है। बढ़ती चोरियों को रोक पाना पुलिस के लिये मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन सा लग रहा है। चोरियों की घटना को रोक पाने में निरन्तर इन्हौना पुलिस  असफल साबित हो रही है। 










इस सम्बंध में जब चौकी प्रभारी राम कृपाल सिंह से बात की गई तो बताया की घटना की जानकारी नहीं है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे