Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आर एस एस ने दीपावली में चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का किया अपील









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। दीपावली  का त्यौहार आते ही चीन  द्वारा निर्यात वस्तुओं की बिक्री  भारतवर्ष में  तेजी से बढ़ जाती है  जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर  बुरा असर पड़ता है । आरएसएस ने चीन निर्मित सामानों का विरोध करते हुए लोगों से बहिष्कार करने की अपील की है ।अपील में कहा गया है कि दीपावली में भारत में निर्मित वस्तुओं का ही प्रयोग करें । चीन में बने किसी भी सामान का प्रयोग ना करें ।





 विशेषकर दीपावली में रोशनी के लिए लगाए जा रहे झालरों तथा तरह-तरह की लुभावने लाइट तरह तरह के लुभावने लाइटों  को कतई ना खरीदें । बलरामपुर में आज  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय  द्वारा चीनी सामानों के विरोध में एक जागरूकता रैली का आयोजन  किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य चीन में बने सामानों का बहिष्कार करना था । रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और सरस्वती विद्या मंदिर तथा महारानी लाल कुंवर महाविद्यालय के छात्राओं ने भाग लिया । कार्यक्रम विदेशी भगाओ स्वदेशी लाओ के जिला संयोजक उमेश जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया । 





कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रमेश जी द्वारा बौद्धिक दिया गया और उसके उपरांत जागरूकता रैली का आयोजन हुआ ।  रैली केशव उद्यान रमना पार्क से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः वापस रमना पार्क केशव उद्यान में समाप्त हुई । कार्यक्रम में जिला प्रचारक जय सिंह, जिला संघचालक सौम्या अग्रवाल, नगर संघचालक ए के सिंह, नगर प्रचारक इंद्रपाल, जिला सह कार्यवाह बीडी जैसवाल व योगेश  सहित तमाम  कार्यकर्ता तथा  विद्यालय के छात्र मौजूद रहे  ।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे