अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने लगातार गांव का दौरा जारी कर रखा है । अपने तूफानी भ्रमण के लिए सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्र जाने जाते हैं । बताया जा रहा है कि कार्यक्रम छोटा हो या बड़ा उनकी उपस्थिति अवश्य मिलती है । किसी जनप्रतिनिधि द्वारा क्षेत्र में भ्रमण व उपस्थिति की अगर चर्चा की जाएगी तो उसमें सांसद श्रावस्ती का नाम संभवत सबसे ऊपर पाया जाएगा । आगामी चुनाव 2019 को देखते हुए गांव के भ्रमण कार्यक्रम और तेज कर दिए गए हैं ।
आज सांसद श्री मिश्र ने विकास खंड श्रीदत्तगंज जीके 3 ग्राम पंचायतों तथा विकास खंड बलरामपुर के 2 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर वहां पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण का निर्देश भी दिया । सांसद ने प्रदेश की योगी सरकार तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अति महत्वाकांक्षी गरीबों के इलाज के लिए चलाई गई योजना आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए ।
आयुष्मान कार्ड के जरिए चयनित परिवार के किसी भी सदस्य का 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में किए जाने की व्यवस्था है । इस योजना की खास बात यह है कि इसका का लाभ सरकारी अस्पतालों के साथ साथ कुछ चिन्हित प्राइवेट अस्पतालों में भी लिया जा सकेगा जिसकी जानकारी विभिन्न प्रचार माध्यमों से दी जा रही है । सांसद ने आज जिन ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया उनमें विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम पंचायत गुमड़ी के शुक्लागंज बाजार में चौपाल लगाया गया । इसी विकासखंड के ग्राम पंचायत शिवपुर महंत के मुख्य मंदिर पर चौपाल लगाया गया तथा प्रेम नगर ग्राम पंचायत के संझवल गांव में स्थित मंदिर पर चौपाल लगाकर आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए ।
विकासखंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत गंगापुर में बीरपुर चौराहे पर चौपाल लगाया गया तथा इसी विकासखंड के बिशुनापुर ग्राम पंचायत के जुआथान चौराहे पर चौपाल लगाकर सांसद द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए । सांसद के साथ भ्रमण के दौरान सदर विधायक पलटू राम, राकेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष, रणविजय सिंह मंडल अध्यक्ष, नन्द किशोर मिश्र, डाक्टर सुजीत कुमार, डाक्टर रुचि पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ