अमरजीत सिंह
फैजाबाद।फैजाबाद भट्टा पर मजदूरी करने वाले एक पुत्र ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर निवासी 48 वर्षीय रंगदास अपने पुत्र ओमप्रकाश और विक्रम के साथ कैंट थाना क्षेत्र स्थित भट्टे पर मजदूरी करते थे।शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में ओम प्रकाश ने अपने पिता रंग दास पर लकड़ी के चैले सहित धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे कुछ ही देर बाद रंग दास की मौत हो गई।आरोपी ओम प्रकाश ने अपने भाई विक्रम पर भी हमला किया है।कैंट एसओ आर के राणा ने बताया कि विक्रम की तहरीर पर ओम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौके से शराब की शीशी भी बरामद हुई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ