Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दीपावली त्यौहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट












अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। आगामी 7 नवंबर को होने वाले दीपावली त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है । दीपावली को पंच त्यौहार भी कहा जाता है ।यह त्योहार लगातार पांच दिनों तक चलता है ।धनत्रयोदशी धन्वंतरी जयंती से शुरू होकर भैया दूज गोवर्धन पूजा के बाद पंच त्यौहार की श्रृंखला समाप्त होती है । दीपों का पर्व दीपावली में जगमगाती रोशनी के बीच पटाखे फोड़ने तथा फुलझड़ियां छोड़ने का प्रचलन आदि काल से चला आ रहा है । दीपावली हिंदू समाज का प्रत्येक व्यक्ति पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाता है ।त्यौहार में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो या फिर कोई अराजक तत्व त्योहार में खलल ना डालें इसके लिए जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने पूरा खाका तैयार किया है । 



                 जिलाधिकारी कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार जिले के तीनों तहसीलों मे जोनल मजिस्ट्रेट तैनाती की गई है । वहीं थाना स्तर पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है । जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश द्वारा दिए गए आदेश में अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला को पूरे जिले की मॉनिटरिंग जिम्मेदारी सौंपी गई है । तीनों तहसील के एसडीएम अपने क्षेत्र के लिए मॉनिटरिंग जिम्मेदार होंगे ।







 तहसील तुलसीपुर के लिए अपर जिला अधिकारी न्यायिक महेंद्र सिंह, सदर तहसील के लिए परियोजना निदेशक अनिल सिंह तथा तहसील तुलसीपुर के लिए अपर उप जिला अधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है । इसके अलावा जिले के सभी 13 थाना क्षेत्रों के लिए एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है । इन सभी को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर बनाए रखें । बाजार में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पटाखों की दुकान ना लगाने दी जाए ।साथ ही दुकानों की बराबर जांच व निगरानी करते रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे