डॉ ओपी भारती
गोंडा :वजीरगंज क्षेत्र के मेहिया में परिजनों ने ही एक महिला का मारपीट कर हाथ तोड़ दिया।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर स्थानीय थाने में दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध उत्पीड़न सहित अस्थिभंग की धारा में केस दर्ज किया गया है।
मेहिया निवासिनी राजपती द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार दर्ज केस में वादिनी ने दर्शाया है कि उसके परिजन उसका उत्पीड़न करते हैं।वह जब खाने-पीने के लिए गल्ला आदि घर से लेना चाहती है,तब पूरा परिवार उसका उत्पीड़न करता है।बीती 30 अक्टूबर को सुबह उसकी सास रधना, पुत्र राजन,पति रज्जू व ननद आशा ने मिल कर उसे मारा पीटा, जिससे उसका हाथ टूट गया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ