Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी के आदेश पर पॉच आरोपियो के खिलाफ बलवा व तोडफोड़ का केस दर्ज










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के मधुकरपुर गांव मे मारपीट तथा तोडफोड को लेकर पॉच आरोपियो के खिलाफ एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गावं के रामकलेशर वर्मा ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती तीन अक्टूबर को सुबह सात बजे गांव के जगदेव  अच्छेलाल शिवपाल  जवाइन शिवपाल की पत्नी एक राय होकर लाठी डंडे से लैस उसके घर आ धमके।








आरोपियो ने रंजिशन पीडित तथा परिजनो को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोपियो द्वारा पीडित को घर के अंदर घुसकर भी मारापीटा गया और गृहस्थी के कीमती सामानो मे तोडफोड की गई। पीडित ने घटना के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर सौपी किंतु जांच के नाम पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने मे आनाकानी करती रही। पीडित ने एसपी को आपबीती सुनाई तो कप्तान के निर्देश पर जगदेव समेत पांच के खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट तथा बलवा व तोडफोड का मुकदमा शुक्रवार की देर रात दर्ज किया गया। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे