Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला थाना प्रभारी ने चलाया शहर मे एंटी रोमियो अभियान ,कई शोहदे चढ़े पुलिस के हत्थे








अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।एसएसपी जोगेंद्र कुमार एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह सिसौदिया व सीओ सिटी धनंजय सिंह कुशवाहा के दिशा-निर्देश पर महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियो के साथ शहर के कई प्रमुख चौराहे व अन्य सार्वजनिक स्थानो पर शोहदो पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो अभियान चलाया।






इस अभियान के दौरान उन्होंने कई अराजक तत्वो को गिरफ्तार भी किया और कुछ को पहली बार सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियो के साथ शहर के रिकाबगंज सिविल लाइन रेलवे स्टेशन रोडवेज बस स्टैंड मोदहा चौराहा सहित आधा दर्जन से अधिक लड़कियो के कालेजो पर जाकर वहा आकारण घूम रहे अराजक तत्वो पर शिकंजा कसने का काम किया।






जिसमे से कुछ अराजक तत्वो को पुलिसिया कार्यवाही से गुजरना पड़ा और कुछ को पहली बार सख्त हिदायत देते हुए छोड़ा गया।इसके अलावा उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियो के दिशा-निर्देश पर इस तरह का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा साथ ही साथ उन्होंने शहर के लोगो जिसमे खास कर युवा लोगो से अपील किया है कि वे सभी इन स्थानो पर आकारण रूप से न घूमे जिसके चलते इस अभियान के दौरान कोई भी परेशानी से न गुजरना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे