Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बघ्घी पर सवार होकर भगवान राम के शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे सीएम योगी










अमरजीत सिंह 

फैजाबाद ।सूूबे के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में इस वर्ष विविध रंग बिखरेंगे।बीते वर्ष भगवन राम के स्वागत के लिए रामकथा पार्क में मौजूद होने के कारण मुख्यमंत्री शोभायात्रा में शामिल नही हो पाए थे लेकिन इस वर्ष स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ इस शोभायात्रा में शामिल होंगे। इतना ही नही इस शोभायात्रा में दीपोत्सव के मुख्य पर्व पर साकेत कॉलेज से राम बारात के रूप में निकलने वाली शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम-जोंग-सुक भी शामिल हो सकती हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि दोनों ही वीवीआईपी अलग-अलग बग्घियों पर सवार होकर यात्रा के मध्य में शामिल होंगे। 








सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई तो उन्हें राजसदन के सामने से शामिल कराया जा सकता है।ज्ञात हो कि इस दीपोत्सव मे सीएम योगी आदित्यनाथ एवं कोरिया की प्रथम महिला किम-जोंग-सुक रिमोट से लेजर दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे।वही दीपोत्सव के अवसर पर तीन लाख दीयों को जलाकर गिनीज बुॅक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के आयोजन के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कोरिया की प्रथम महिला किम-जोंग-सुक रिमोट से लेजर दीप प्रज्जवलित करेंगी।








 इस लेजर दीप के जलने के साथ ही काउंट डाउन होगा। इस मंच से किसी का सम्बोधन नहीं होगा। यहां मंच और श्रोताओं के बीच संवाद स्थापित करने के लिए उद्घोषक अर्चना सतीश को आम्त्रिरत किया गया है। दीपोत्सव के मुख्य समारोह में शामिल होने अयोध्या आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद सात नवम्बर की सुबह वह भगवान राम के 151 मीटर ऊंची प्रतिमा के स्थापना स्थल का निरीक्षण करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे