Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षा ही भारत के विकास तथा नैतिक नेतृत्व का मूल ढांचा : रत्ना सिंह











शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़।  जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र स्थित रामअंजोर मिश्र इण्टर कालेज मे सोमवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानो के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पं. रामअंजोर मिश्र की जयंती भव्य समारोह के रूप मे मनाई गयी। समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी तथा पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह एवं शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी समेत अतिथियो ने रामअंजोर मिश्र इण्टर कालेज के परिसर मे स्थित स्व. पं. जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।







 इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गान से समारोह का सुमधुर आगाज किया। समारोह को बतौर मुख्यअतिथि प्रमोद तिवारी ने संबोधित करते कहा कि पं. रामअंजोर मिश्र का लालगंज क्षेत्र मे शिक्षा तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। बतौर विशिष्ट अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने  संबोधित किया !अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि शिक्षा ही भारत के विकास तथा नैतिक नेतृत्व का मूल ढांचा तैयार कर रही है। विद्यालय के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परिषद द्वारा विशालमूर्ति मिश्र एवं विनय शुक्ल के निर्देशन मे छात्र छात्राओं के जरिये आकर्षक कौव्वाली तथा लोकगीत जैसे उच्चस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने अभिवावको को मंत्रमुग्ध कर दिया। 







स्वर्गीय पं. रामअंजोर के पुत्र डा. वीरेंद्र मिश्र एवं पौत्र डा. सौरभ मिश्र ने कार्यक्रम का संयोजन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेंद्र प्रसाद मिश्र व पुनीत इण्टर कालेज के प्राचार्य बीएन तिवारी तथा कमला नेहरू बालिका इण्टर कालेज की प्राचार्या नीलम ओझा एवं डा. पूर्णिमा मिश्रा ने स्व. रामअंजोर मिश्र के कृतित्व व व्यक्तित्व पर सारगर्भित प्रकाश डाला। संचालन वरिष्ठ शिक्षक यमुना प्रसाद मिश्र ने किया। आभार प्रदर्शन उप प्रधानाचार्य बीएन सिंह द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे